शनिवार, 22 मई 2021

UP में Black Fungus महामारी घोषित, CM योगी ने दिया अधिकारियों को निर्देश

लखनऊ: कोरोना वायरस की दूसरी लहर से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे. इसी बीच ब्लैक फंगस का खतरा मंडराने लगा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस महामारी घोषित हो गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 रोग से उबरे मरीजों को निशाना बना रहे ब्लैक फंगस से पीड़ितों की समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए. 
3 सौ मरीज हो चुके हैं अस्पतालों में भर्ती 
 अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी में अब तक ब्लैक फंगस से करीब 300 रोगी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं. लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक ब्लैक फंगस के यहां 73 रोगी भर्ती हुए हैं. जिनमें 23 रोगी पिछले 24 घंटे में भर्ती हुए हैं. 
शुक्रवार से हुआ प्रभावी
कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित अधिकारियों की टीम-9 की बैठक में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''पोस्ट कोविड अवस्था में ब्लैक फंगस के संक्रमण की समस्या तेजी से बढ़ रही है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप प्रदेश सरकार सभी मरीजों के समुचित चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था कर रही है. केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी महामारी घोषित किया जाए. इस संबंध में आदेश आज ही जारी कर प्रभावी करा दिया जाए.''
प्रदेश सरकार के बयान के अनुसार सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि ब्लैक फंगस की दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए. बयान के अनुसार ''अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ब्लैक फंगस के उपचार की दवायें हर जनपद में उपलब्ध करा दी गई है. निजी अस्पतालों में इस बीमारी का इलाज करा रहे रोगी भी संबंधित मंडलायुक्त को प्रार्थनापत्र देकर दवा प्राप्त कर सकते हैं.प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों तथा निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस उपचार करा रहे रोगियों की पूरी केस हिस्ट्री तथा लाइन आफ ट्रीटमेंट की जानकारी प्राप्त कर विशेषज्ञों को उपलब्ध कराई जा रही है.''
साभार- zee news 
https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/lucknow/black-fungus-news-yogi-government-declares-black-fungus-as-epidemic-spup/904664https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/lucknow/black-fungus-news-yogi-government-declares-black-fungus-as-epidemic-spup/904664

शुक्रवार, 21 मई 2021

फेसबुक ला रहा है दिमाग पढने वाली तकनीक Facebook's new Technology Typing With Brain

हम पहले भी ऐसी ही Technology देख चुुके हैं आप बोलकर अपने कम्‍प्‍यूटर को चला सकते हैं जिसे (voice recognition technology) कहते हैं या केवल हाथों से इशारा कर भी कंप्‍यूटर को चला सकते हैं जिसे hand gestures technology कहते हैं इसके अलावा आंखों के इशारे से भी कंम्‍यूटर चलाने वाली टैक्‍नालॉजी भी आ चुकी है जिसे eye gestures technology कहते हैं 
लेकिन दिमाग से ऑपरेट करने वाला सिस्‍टम अभी तक नहीं आया है, तो क्‍या फेसबुक ने इसे तैयार कर लिया है जी नहीं अभी यह केवल कॉन्सेप्ट है, यानि अभी यह केवल सोचा गया है कि ऐसी तकनीक बनायी जाये जिससे कोई भी अपने ब्रेन का इस्तेमाल कर टाइपिंग कर पायें आपको बता देें कि वर्ष 2013 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने माइंडसेट (MindSet) नाम का एक ऐसा उपकरण तैयार किया थ्‍ाा जिससे आपके मन में सोचा गया कोई विचार ही आपका पासवर्ड बन जाएगा। 
फेसबुक के इस सीक्रेट प्रोजेक्‍ट का नाम है बिल्डिंग 8 (Building 8) इस टीम में कुल 60 लोग हैं जो इस नये प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहे हैं बिल्डिंग 8 ह्यूमन ब्रेन से निकलने वाले ब्रेन-वेव्स (मस्तिष्क की तरंगों) कंट्रोल होने वाले कम्प्यूटर इंटरफेस पर पर आधारित होगा, इसमें टाइप करने की स्‍पीड आम मोबाइल पर टाइप करने की स्‍पीड से 5 गुना अधिक होगी यानि 100 शब्‍द प्रति मिनट, एक ऐसा व्‍यक्ति जो बोल या सुन नहीं सकता हो और ना अपना हाथ हिला सकता हो वह भी इससे आसानी से टाइप कर पायेगा


PDF फाइल को ऐसे करें फ्री में एडिट How To Make Editable PDF Form in Hindi

  • सबसे पहले गूगल पर टाइप कीजिये PDF Escape या pdfescape.com पर चले जाईये यहां आपको दो ऑप्‍शन दिखाई देगें 
    1. PDFescape Online PDF Editor
    2. PDFescape Editor for Windows
  • आपको पहला वाला यानि PDFescape Online PDF Editor चुनना है क्‍योंकि यह फ्री और ऑनलाइन है 
  • यहां आपको  Editable PDF Form के ढेर सारे ऑप्‍शन मिल जायेगें 
  • इसके अलावा आप अपने कंप्‍यूटर से भी कोई भी पीडीएफ फाइल अपलोड कर उसे एडिट कर सकते हैं इसके लिये आपको पीडीएफ फाइल को ड्रैग करना है और 'चूज़ फाइल' पर क्लिक करना है।अब फाइल चुनें, जिसे आपको एडिट करना है।
  • कुछ सेकेंड की प्रक्रिया के बाद फाइल एडिट के लिए उपलब्ध हो जाती है। बायीं ओर पैनल पर आपको टूल्स मिल जाएंगे। 
  • शुरू में यह आपको कुछ कठिन लग सकता है लेकिन कुछ ही समय बाद आप आराम से कोई भी  Editable PDF File या Form बना सकते हैं 

गुरुवार, 20 मई 2021

छात्रों के नंबर अपलोड करने में हुई समस्या तो यूपी बोर्ड ने कर दिया ये बड़ा बदलाव

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अप्रैल महीने से ही लगातार टलती जा रहीं थीं लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) के सचिव दिव्यकान्त शुक्ल ने उच्च स्तरीय बैठकों के बाद प्रदेश के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों  को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया कि वो 18 मई तक यूपी बोर्ड दसवीं के सभी छात्रों के छमाही एग्जाम व प्री-बोर्ड एग्जाम के प्राप्तांक और पूर्णांक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इस सूचना के बाद यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के छात्र ये कयास लगाने लगे कि शायद 20 मई तक उनका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा लेकिन छात्रों को बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला। यूपीएमएसपी (UPMSP) ने हाल ही में वेबसाइट में नंबर अपलोड करने की तारीखों में बड़ा बदलाव करते हुए इस डेट को 18 मई से बढ़ाकर 20 मई कर दिया है। यानी अब स्कूल प्रशासन यूपी बोर्ड 10वीं के छमाही और प्री-बोर्ड एग्जाम के नंबर 20 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
12वीं के छात्र जारी रखें अपनी तैयारी  
एक तरफ जहां हाईस्कूल के स्टूडेंट्स को प्रमोट करने की कवायद तेज कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर इंटर के बोर्ड छात्रों के सामने अभी भी असमंजस की स्थिति है। ऐसे में 12वीं छात्रों के लिए यही सलाह है कि वो अपनी तैयारी करते रहें।  

Balaji Maths Book Solutions Class 10 Ex-1.3 solution

20 मई के बाद सभी छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू


कोरोना काल के बीच यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल मीटिंग के दौरान ये निर्णय लिया गया है कि 20 मई के बाद से बेसिक शिक्षा को छोड़कर अन्य सभी स्तर के शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन क्लासेस शुरू की जाएंगी। हालांकि इस वर्चुअल बैठक में अभी परीक्षाओं की तारीखों को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है लेकिन अनुमान है कि 20 मई के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं, 12वीं परीक्षाओं को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकता है। बता दें कि इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं को मिलाकर कुल 56 लाख से ज्यादा की संख्या में बोर्ड स्टूडेंट्स शामिल होने जा रहे हैं ऐसे में अब तक इन सभी छात्रों के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में जानकारी पाने के लिए छात्र यूपीएमएसपी (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट  https://upmsp.edu.in/   पर विज़िट करते रहें।

5 जून से शुरू होंगे यूपी बोर्ड के एग्जाम? वायरल हो रही ये फर्जी डेटशीट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर फर्जी डेटशीट वायरल हो रही है , इसके मुताबिक बोर्ड की परीक्षाएं 8 जून से शुरू होने जा रही है हालांकि बोर्ड की तरफ से इसे फर्जी बताया गया है
फर्जी नोटिस के अनुसार 5 जून 2021 से 25 जून तक 10वीं 12वीं की परीक्षाएं आयोजित होगी, सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक चलेगी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अधिकारी नोटिस जारी करते हुए डेट शीट के वायरल नोटिस को फर्जी करार दिया है

कक्षा नौ का रिजल्ट हाईस्कूल में प्रमोट करने का बना आधार

कोरोना काल में छमाही व प्रीबोर्ड परीक्षाओं पर उठ रहे थे सवाल
2020 का शासनादेश बना बाधा
बोर्ड सचिव का आदेश जारी होते निजी विद्यालय संचालक व शिक्षक जनप्रतिनिधि इस पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि 13 अप्रैल, 2020 को शासन ने छह, सात, आठ, नौ और ग्यारह कक्षा के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने का निर्देश दिया था। ऐसे में कक्षा नौ के अंक वास्तविक कैसे हो सकते हैं? वहीं, बोर्ड सचिव का कहना है कि सभी कालेजों में बोर्ड परीक्षाओं से पहले ही कक्षा नी व 11 की वार्षिक परीक्षाएं हो चुकी थी और अंकपत्र भी दिए गए हैं।
 शासन व यूपी बोर्ड प्रशासन ने हाईस्कूल के करीब 30 लाख परीक्षार्थियों को प्रमोट करने का रास्ता खोज लिया है। अब कक्षा नौ का रिजल्ट इसका आधार बनने जा रहा है। यानी छात्र या छात्रा ने कक्षा नौ में जो अंक अर्जित किए हैं, विषयवार वही अंक देकर उन्हें प्रमोट करने की तैयारी है। बोर्ड सचिव ने = जिला विद्यालय निरीक्षकों से 24 मई ■ तक अंक वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया है। असल में, सभी माध्यमिक कालेज वार्षिक परीक्षा का अंकपत्र अनिवार्य रूप से परीक्षार्थियों को देते आ रहे हैं।
वहीं, प्रोबोर्ड कराने में कुछ जिलों को छोड़कर अन्य ने उत्साह नहीं दिखाया। इसीलिए स्कूल संचालक विरोध कर रहे थे। अंक अपलोड करने की समय सीमा बढ़ाने पर भी वास्तविक अंक नहीं मिल पा रहे थे।
शासन के निर्देश पर बुधवार की यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने नया आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा पिछले साल स्कूलों में हुई थी। विषयवार लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा के पूर्णांक व प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर 24 मई तक अपलोड कर दिया जाए। लिखित परीक्षा के प्राप्तांक के लिए संबंधित विषय का पूर्णांक 70 अंक है व प्रोजेक्ट कार्य का विषयवार पूर्णांक 30 अंक है। सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश दिया है कि इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएँ। सूचना देना अनिवार्य है। यदि कोई कालेज अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं करता है तो वहां के डीआइओएस जिम्मेदार होंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी) । बोर्ड) ने सीबीएसई की तर्ज पर हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने व 1 परीक्षार्थियों को प्रमोट करने पर मंथन शुरू किया। बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं हर साल कराता रहा है, इसके सिवा उसके पास वार्षिक व - अर्ध वार्षिक परीक्षा का कोई रिकार्ड ॐ नहीं है। ऐसे में पहले तय हुआ कि हाईस्कूल की छमाही व प्रीबोर्ड परीक्षाओं के अंक के आधार पर प्रमोट ६ किया जाए, लेकिन बीते वर्ष कोरोना काल में स्कूल अक्टूबर व नवंबर 1 में पाबंदियों के बीच खुले थे ऐसे में छमाही परीक्षा कहीं हुई ही नहीं

Balaji Maths Book Solutions Class 10 Ex-1.2 solution











 

Balaji Maths Book Solutions Class 10 Ex-1.1 solution

यदि आप 10 वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और अपने स्कूली जीवन की अंतिम परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप सभी को शुभकामनाएँ। आखिरकार, यह परीक्षा आपके जीवन में निर्धारण कारक की भूमिका निभाने वाली है। एक तरफ, यह परीक्षा आपके लिए पढ़ाई की सही स्ट्रीम चुनने में आसान बनाएगी जो आपके लिए एकदम सही होगी।

अगर अपने बोर्ड परीक्षा  में एक असाधारण परिणाम करने की सोच रहे हैं, तो यह आवश्यक है कि आप इसे करने का सही तरीका खोजने के बारे में सोचें। ये समाधान इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं ताकि आप न केवल पाठ्यक्रम और विषयों में एक उचित जानकारी प्राप्त कर सकें, बल्कि अपनी तैयारी को सावधानीपूर्वक शुरू कर सकें। 

Balaji Maths Book Solutions Class 10 Chapter 1 Real Numbers (वास्तविक संख्याएँ)

Chapter 1 Real Numbers Ex 1.1












UP में Black Fungus महामारी घोषित, CM योगी ने दिया अधिकारियों को निर्देश

लखनऊ : कोरोना वायरस की दूसरी लहर से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे. इसी बीच ब्लैक फंगस का खतरा मंडराने लगा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश ...