Balaji Maths Book Solutions Class 10 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Balaji Maths Book Solutions Class 10 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 22 मई 2021

UP में Black Fungus महामारी घोषित, CM योगी ने दिया अधिकारियों को निर्देश

लखनऊ: कोरोना वायरस की दूसरी लहर से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे. इसी बीच ब्लैक फंगस का खतरा मंडराने लगा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस महामारी घोषित हो गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 रोग से उबरे मरीजों को निशाना बना रहे ब्लैक फंगस से पीड़ितों की समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए. 
3 सौ मरीज हो चुके हैं अस्पतालों में भर्ती 
 अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी में अब तक ब्लैक फंगस से करीब 300 रोगी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं. लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक ब्लैक फंगस के यहां 73 रोगी भर्ती हुए हैं. जिनमें 23 रोगी पिछले 24 घंटे में भर्ती हुए हैं. 
शुक्रवार से हुआ प्रभावी
कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित अधिकारियों की टीम-9 की बैठक में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''पोस्ट कोविड अवस्था में ब्लैक फंगस के संक्रमण की समस्या तेजी से बढ़ रही है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप प्रदेश सरकार सभी मरीजों के समुचित चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था कर रही है. केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी महामारी घोषित किया जाए. इस संबंध में आदेश आज ही जारी कर प्रभावी करा दिया जाए.''
प्रदेश सरकार के बयान के अनुसार सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि ब्लैक फंगस की दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए. बयान के अनुसार ''अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ब्लैक फंगस के उपचार की दवायें हर जनपद में उपलब्ध करा दी गई है. निजी अस्पतालों में इस बीमारी का इलाज करा रहे रोगी भी संबंधित मंडलायुक्त को प्रार्थनापत्र देकर दवा प्राप्त कर सकते हैं.प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों तथा निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस उपचार करा रहे रोगियों की पूरी केस हिस्ट्री तथा लाइन आफ ट्रीटमेंट की जानकारी प्राप्त कर विशेषज्ञों को उपलब्ध कराई जा रही है.''
साभार- zee news 
https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/lucknow/black-fungus-news-yogi-government-declares-black-fungus-as-epidemic-spup/904664https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/lucknow/black-fungus-news-yogi-government-declares-black-fungus-as-epidemic-spup/904664

गुरुवार, 20 मई 2021

छात्रों के नंबर अपलोड करने में हुई समस्या तो यूपी बोर्ड ने कर दिया ये बड़ा बदलाव

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अप्रैल महीने से ही लगातार टलती जा रहीं थीं लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) के सचिव दिव्यकान्त शुक्ल ने उच्च स्तरीय बैठकों के बाद प्रदेश के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों  को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया कि वो 18 मई तक यूपी बोर्ड दसवीं के सभी छात्रों के छमाही एग्जाम व प्री-बोर्ड एग्जाम के प्राप्तांक और पूर्णांक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इस सूचना के बाद यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के छात्र ये कयास लगाने लगे कि शायद 20 मई तक उनका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा लेकिन छात्रों को बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला। यूपीएमएसपी (UPMSP) ने हाल ही में वेबसाइट में नंबर अपलोड करने की तारीखों में बड़ा बदलाव करते हुए इस डेट को 18 मई से बढ़ाकर 20 मई कर दिया है। यानी अब स्कूल प्रशासन यूपी बोर्ड 10वीं के छमाही और प्री-बोर्ड एग्जाम के नंबर 20 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
12वीं के छात्र जारी रखें अपनी तैयारी  
एक तरफ जहां हाईस्कूल के स्टूडेंट्स को प्रमोट करने की कवायद तेज कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर इंटर के बोर्ड छात्रों के सामने अभी भी असमंजस की स्थिति है। ऐसे में 12वीं छात्रों के लिए यही सलाह है कि वो अपनी तैयारी करते रहें।  

Balaji Maths Book Solutions Class 10 Ex-1.3 solution

Balaji Maths Book Solutions Class 10 Ex-1.2 solution











 

Balaji Maths Book Solutions Class 10 Ex-1.1 solution

यदि आप 10 वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और अपने स्कूली जीवन की अंतिम परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप सभी को शुभकामनाएँ। आखिरकार, यह परीक्षा आपके जीवन में निर्धारण कारक की भूमिका निभाने वाली है। एक तरफ, यह परीक्षा आपके लिए पढ़ाई की सही स्ट्रीम चुनने में आसान बनाएगी जो आपके लिए एकदम सही होगी।

अगर अपने बोर्ड परीक्षा  में एक असाधारण परिणाम करने की सोच रहे हैं, तो यह आवश्यक है कि आप इसे करने का सही तरीका खोजने के बारे में सोचें। ये समाधान इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं ताकि आप न केवल पाठ्यक्रम और विषयों में एक उचित जानकारी प्राप्त कर सकें, बल्कि अपनी तैयारी को सावधानीपूर्वक शुरू कर सकें। 

Balaji Maths Book Solutions Class 10 Chapter 1 Real Numbers (वास्तविक संख्याएँ)

Chapter 1 Real Numbers Ex 1.1












UP में Black Fungus महामारी घोषित, CM योगी ने दिया अधिकारियों को निर्देश

लखनऊ : कोरोना वायरस की दूसरी लहर से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे. इसी बीच ब्लैक फंगस का खतरा मंडराने लगा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश ...