यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अप्रैल महीने से ही लगातार टलती जा रहीं थीं लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) के सचिव दिव्यकान्त शुक्ल ने उच्च स्तरीय बैठकों के बाद प्रदेश के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया कि वो 18 मई तक यूपी बोर्ड दसवीं के सभी छात्रों के छमाही एग्जाम व प्री-बोर्ड एग्जाम के प्राप्तांक और पूर्णांक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इस सूचना के बाद यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के छात्र ये कयास लगाने लगे कि शायद 20 मई तक उनका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा लेकिन छात्रों को बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला। यूपीएमएसपी (UPMSP) ने हाल ही में वेबसाइट में नंबर अपलोड करने की तारीखों में बड़ा बदलाव करते हुए इस डेट को 18 मई से बढ़ाकर 20 मई कर दिया है। यानी अब स्कूल प्रशासन यूपी बोर्ड 10वीं के छमाही और प्री-बोर्ड एग्जाम के नंबर 20 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
12वीं के छात्र जारी रखें अपनी तैयारी
एक तरफ जहां हाईस्कूल के स्टूडेंट्स को प्रमोट करने की कवायद तेज कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर इंटर के बोर्ड छात्रों के सामने अभी भी असमंजस की स्थिति है। ऐसे में 12वीं छात्रों के लिए यही सलाह है कि वो अपनी तैयारी करते रहें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubt.please let me know